Advertisement Carousel

नक्सलियों ने 25 मई को किया 6 राज्यों में बंद का ऐलान

जगदलपुर / नक्सलियों ने 25 मई को छत्तीसगढ़ सहित देश के छह राज्यों में बंद का बड़ा ऐलान किया है। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बंद का ऐलान किया हैं।

नक्सलियों ने अप्रैल महीने में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुई मुठभेड़ के विरोध में और विकास यात्रा के विरोध में शहर में जगह-जगह पोस्टर और बैनर टांगकर बंद का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भी नक्सली पर्चे बरामद हुए हैं।

error: Content is protected !!