Advertisement Carousel

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस भवन में की तीन मैराथन बैठकें, संकल्प यात्रा को लेकर हुई चर्चा

रायपुर / आज कांग्रेस भवन में जिला एवं ब्लाक स्तर के कांग्रेस की पदाधिकारियों की बुलाई गयी थी। इस बैठक में प्रदेश भर के समस्त कांग्रेसी विधायक एवं पूर्व विधायक, सांसद एवं पूर्व सांसद, सभी जिला एवं ब्लाक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित हुये। 

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने की। मंच पर विशेष रूप से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, राजकमल सिंघानियां, गुरूमुख सिंह होरा, धनेश पाटिला, रमेश वर्ल्यानी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन तथा कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी उपस्थित थे। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने जानकारी देते हुये बताया कि सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों को उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विगत दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर जिस जोशीले ढंग से समस्त कांग्रेसजन ने उत्साहपूर्वक उनके कार्यक्रम को सफल बनाया इसकी प्रशंसा करते हुये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

श्री बघेल ने बैठक में आगे बताया कि आगामी 25 मई को झीरम में झीरम घाटी की घटना की बरसी हेतु कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं अन्य सभी प्रमुख प्रदेश के नेता उपस्थित रहेंगे। इसके पूर्व केसलूर में संकल्प यात्रा प्रारंभ की जायेगी तथा फरसगांव में स्व. शहीद महेन्द्र कर्मा जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया जायेगा। 

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को जिला, तहसील, ब्लाक स्तर में बूथ के गठन के संबंध में चर्चा की गयी। बूथ स्तर के कमेटी के गठन पर जोर दिया गया। शक्ति ऐप से सभी को जुड़ने की अपील की गयी। बैठक में यह जानकारी दी गयी कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का काम 15 मई से 15 जून तक निर्धारित है, जिसमें सभी को अपने-अपने स्तर पर इसमें सक्रियता से भाग लेकर मतदाता सूची में नाम जुड़वायें। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ वन टू वन चर्चा की।

बैठक में पूर्व सांसद रामाधार कश्यप, पी.आर. खुंटे, कमला मनहर, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, पूर्व विधायक अग्नि चन्द्राकर, बदरूद्दीन कुरैशी, कुलदीप जुनेजा, अंबिका मरकाम, रमेश वर्ल्यानी, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक धनेश पाटिला, हदृय राम राठिया, माधव सिंह ध्रुव, भजन सिंह निरकांरी, मकसुदन चन्द्रकार, अरूण तिवारी, हर्षद मेहता, लेखराम साहू, राजकमल सिंघानिया, शंकर सोढ़ी, जगजीत सिंह मक्कड़, चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, पदमा मनहर, सरोजा राठौर, सोम प्रकाश गिरी, चूरावन मंगेशकर, नोबेल वर्मा, प्रकाश यादव, अंतूराम कश्यप, ओंकार बहादुर सिंह, बैजनाथ चन्द्राकर,संतोष अग्रवाल, संचार विभाग के सदस्य किरणमयी नायक, मोर्चा प्रकोष्ठ-चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, एनएसयुआई अध्यक्ष आकाश शर्मा, इंटूक अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, झुग्गी झोपड़ी के अध्यक्ष मो. अमजद, मछुआ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, कौमी एकता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंगा सिंह, असंगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष आलोक पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शारिक रईस खान, असंगठित मजदूर समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सद्दाम सोलंकी, जिला कांग्रेस अध्यक्षगण विकास उपाध्याय, नारायण कुर्रे, दिनेश यदु, बैसाखू राम साहू, आलोक चंद्राकर, लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, मोहन लालवानी, बाबूलाल साहू, नगर एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण सुमीत दास, सुनीता शर्मा, अरूण जंघेल, दाउलाल साहू, सहदेव व्यवहार, दुर्गेश वर्मा, कोमल साहू, देवव्रत नायक, सुनील सोनी, नंदलाल देवांगन, धनराज मध्यानी, तुलसी वर्मा, रूपेश ठाकुर, नेमीचंद केशरवानी, इंद्र साव, डॉ. कृष्ण कुमार नायक, वीरेन्द्र यादव, राजीव ठाकुर, भाव सिंग साहू, हुलास गिरी गोस्वामी, टाकुर अनंत सिंह वर्मा, अंकित बागबाहरा, हेमसागर पटेल, इश्तियाक खैरानी, जसवीर सिंह ढिल्लो, कैलाश प्रजापति उपस्थित थे।

error: Content is protected !!