** कोण्डागांव पुलिस को मिली सफलता।
** गिरफ्तार भानपुरी एलओएस नक्सली सदस्य थाना मर्दापाल के कई अपराधों में शामिल।
कोण्डागांव / थाना मर्दापाल पुलिस को 3 लाख रूपये के ईनामी भानपुरी LOS नक्सली पकड़ने में सफलता मिली है।
पुलिस ने बताया कि अधीक्षक कोण्डागांव डाॅ. अभिषेक पल्लवा (भा.पु.से.) के प्रभावी रणनीति तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेष्वर नाग के पर्यवेक्षण व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कपिल चंद्रा के नेतृत्व में नक्सली आरोपी कांती उर्फ रामा कोर्राम पिता फगड़ू कोर्राम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन हांदापाल किलम थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव (छ.ग.) मुखबीर से सूचना मिलने पर दिनांक 01.06.2018 को थाना मर्दापाल प्रभारी जितेन्द्र नंदे के सुझबुझ से थाना मर्दापाल बल के साथ जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
इन अपराधों में सम्मिलित था नक्सली –
1. अपराध क्रमांक – 02/2006 प्रकरण क्रमांक – 332/2006 धारा 345, 365, 186, 171, 135, 136 ताहि. 23, 38 (2), 39 (2) यूपीए। ग्राम कड़ेनार में लोक सेवक को कपट पूर्वक अपहरण करना।
2. अपराध क्रमांक – 03/2006 प्रकरण क्रमांक – 333/2006 धारा 147, 148, 149, 307, 393, 186, 171 ताहि. 25, 27 आम्र्स एक्ट। मतदान दल व पुलिस पार्टी पर जान से मारने क्षति पहुचाने मत पेटी एवं हथियार लुटने के नीयत से फायर करना।
3. अपराध क्रमांक – 22/2005 प्रकरण क्रमांक – 04/2006 धारा 147, 148, 149, 307 ताहि. 25, 27 आम्र्स एक्ट। दिनांक 01.11.2005 को पुलिस पार्टी को जान से मारने हथियार लुटने के नीयत से फायर करना।
4. अपराध क्रमांक – 23/2005 प्रकरण क्रमांक – 59/2006, धारा 147, 148, 149, 307 ताहि. 25, 27 आम्र्स एक्ट, 23, 36 (1), 39 (1) यूपीए। ग्राम मड़नार, राजबेड़ा के मध्य में दिनांक 08.11.2005 को पुलिस पार्टी को को जान से मारने हथियार लुटने के नीयत से फायर करना।
5. अपराध क्रमांक – 24/2005 प्रकरण क्रमांक – 231/2006, धारा 147, 148, 149, 307 ताहि. 25, 27 आम्र्स एक्ट। ग्राम मड़नार, राजबेड़ा, मुंगवाल के मध्य में दिनांक 27.11.2005 को पुलिस पार्टी को को जान से मारने हथियार लुटने के नीयत से फायर करना।
6. अपराध क्रमांक – 25/2005 प्रकरण क्र.-118/2006, धारा 147, 148, 149, 307 ताहि. 25, 27 आम्र्स एक्ट। ग्राम राजबेड़ा जंगल में दिनांक 02.12.2005 को पुलिस पार्टी को को जान से मारने हथियार लुटने के नीयत से फायर करना।
7. अपराध क्रमांक – 27/2005 प्रकरण क्र.-252/2006, धारा 147, 148, 149, 307 ताहि. 25, 27 आम्र्स एक्ट। दिनांक 23.12.2005 को ग्राम बयानार के बाल आश्रम को तोड़ना पुलिस पार्टी को को जान से मारने हथियार लुटने के नीयत से फायर करना।
जिला नारायणपुर थाना छोटे डोंगर के कई प्रकरण में व 05 स्थायी गिरफ्तारी वारंट।
कांती उर्फ रामा कोर्राम भानपुरी एरिया कमेटी के एल.ओ.एस. कमांडर वर्ष 2010 तक रहे।
उनके भाई लक्ष्मण कोर्राम नक्सली केष में नारायणपुर जेल में निरूद्ध है।
कांती उर्फ रामा कोर्राम वर्ष 2004 से 2010 तक नक्सली लीडर भास्कर कष्यप के नेतृत्व में नक्सली दलम के साथ काम करते रहे।
कांती उर्फ रामा कोर्राम 303 रायफल रखता था।
