केशकाल से वीरेंद्र सिरसांट / ग्राम पंचायत अरण्डी के डुमरपदर निवासी केशव नेताम उम्र 35 वर्ष की अचानक पेट मे दर्द होने से फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया। जहां ईलाज के दौरांत उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी आनुसार ग्राम चिचाड़ी के एक बैगा गुनिया द्वारा केशव नेताम का ईलाज किया जा रहा था। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर 108 से फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया। जहां कुछ घण्टे बाद ईलाज के दौरांत ही उनकी मृत्यु हो गई। डॉ.कृष्णा साहू ने बताया कि पेसेन्ट को बहूत ही सिरियस हालत में भर्ती किया गया था। उन्हे अल्सर था। पेट में पानी ज्यादा भर जाने से थैली फट गई और केशव नेताम की मौत हो गई।
