Advertisement Carousel

शहरी रेलवे आरक्षण केंद्र का श्रम मंत्री भईयालाल ने किया उदघाटन, महिला समूह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोरिया / पिछले 23 मार्च से बंद शहरी रेलवे आरक्षण केंद्र का आज विधिवत उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने किया। अब सोमवार से रेलवे आरक्षण केंद्र चालू हो जाएगा। इस खबर से शहरवासियों के चेहरे में मुस्कान आ गयी है।

उद्घाटन के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष तीरथ गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे , विपिन जयसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश शर्मा, अंचल राजवाड़े, अनुराग दुबे, भाजपा कार्यकर्ता व महिलाएं सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

आपको बता दे कि रेलवे से करार समाप्त होने के बाद 23 मार्च से शहर का रेलवे आरक्षण केंद्र बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में काफी रोष था। लोगों को रेलवे आरक्षण कराने के लिए 8 किलोमीटर दूर चरचा रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। इसके लिए स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन इसके बाद भी आरक्षण केंद्र आरंभ नहीं हो पाया था।

उसके बाद श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े की पहल के बाद जिला प्रशासन ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षण के लिए भेजा था। ऑपरेटर के प्रशिक्षण पश्चात जिला प्रशासन व रेलवे के करार होने के बाद ID और पासवर्ड आ गया और जिसके बाद आज 2 जून को इसका उद्घाटन किया गया।

गौरतलब हो कि अब शहरी रेलवे आरक्षण केंद्र राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित होगा। जिसकी देखरेख नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के द्वारा संचालित महिला समूह भी करेंगी। ऑपरेटर को वेतन शहरी आजीविका मिशन की ओर से दिया जाएगा।

रेलवे आरक्षण केंद्र का समय सुबह 8:00 से 12:00 दोपहर 12:30 से 3:00 बजे तक रहेगा। रविवार को रेलवे आरक्षण केंद्र बंद रहेगा।

error: Content is protected !!