शिक्षक अनुपस्थित, ग्रामीण नाराज और विद्यालय के छात्रों का गिरता परीक्षा परिणाम

** केला ग्राम पंचायत के सरकारी विद्यालय में लगे शिक्षक के लगातार अनुपस्थित रहने से ग्रामीण नाराज सरपंच ने की शिकायत विद्यालय का गिरा परिणाम …….
बीकानेर छतरगढ़ से पवन कश्यप की रिपोर्ट….
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय केला बीकानेर मे अग्रेजी के अध्यापक सत्र 2017-18 में मात्र 59 दिन ही विद्यालय में उपस्थित रहे जिससे छात्रो का शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। प्रधानाचार्य व गाँव वासियो द्वारा जिला कलेक्टर, उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर मंडल व जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर को बार बार शिकायत करने पर भी आज तक कोई कार्रवाई नही हुई। पंचायत के शाकिर अली ने बताया कि यह शिक्षक जिसकी ड्यूटी सरकारी विद्यालय में है ने अन्यंत्र स्थान पर अपना निजी विद्यालय खोल रखा है और वहां अपनी सेवा दे रहा है जबकि वह तनख्वाह इस विद्यालय से उठा रहा है। जिससे पूरे गांव में रोष है गांव के ठेके खां शाकिर अली व गाँववासियो ने कहां की समय रहते विद्यालय की व्यवस्था सुचारु नही होने पर स्कूल में तालाबंदी कर के विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट गिरने से उसकी साख गिरी है जिससे बच्चे भी निराश है ग्रामीणों ने बताया कि बीकानेर जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर जिला कलेक्टर को इस बारे में ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

error: Content is protected !!