पेंड्रा / बिलासपुर पेंड्रा में मुख्यमार्ग पर शासन के दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुये व्यावसायिक परिसर का निर्माण कार्य कराये जाने का मामला सामने आया है।
मामले में व्यावसायिक परिसर का निर्माण कराने वाले ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से आवासीय परिसर के नाम से भूमि का डॉयवर्सन कराकर शासन को राजस्व का क्षति पहुचाते हुये व्यावसायिक परिसर का अवेध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है यहा तक की नगर पंचायत में भी इन्होने आवासीय परिसर बनाये जाने का स्वीकृती लेकर मौके पर व्यावसायिक परिसर का अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। वही स्थानीय प्रशासन की नॉक के नीचे अब दुसरे मजिल में भी निर्माणकार्य जारी है यहां तक कि एसडीएम के स्थगन के बाद भी निर्माणकार्य धड़ल्ले से जारी रखते हुए रात के अंधेरे में निर्माणकार्य पूरा करा लिया। वही जवाबदार अधिकारी जांच के बाद दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही और शॉपिंग काम्प्लेक्स सील किये जाने की बात कह रहे है।
मामला पेंड्रा के दुर्गा चौक से मरवाही रोड़ मुख्य मार्ग पटवारी हल्का नम्बर 1 में स्थित भूमि खसरा नम्बर 2341 / 9 वार्ड क्रमाक 11 पर सुरेश कुमार के द्वारा अवैध तरीके से आवासीय मकान बनाये जाने की स्वीकृति लेकर व्यवसायिक परिसर का निमार्णकार्य करा लिया गया है यहां तक की इन्होने नगर पंचायत पेंड्रा मे भी जो भवन निर्माण की स्वीकृति ली गयी है वो भी आवासीय मकान की है और मौके पर लम्बी चौड़ी 8 दुकाने और उसके उपर पहले माले में भी लगातार निर्माणकार्य कराया जा रहा है।इनके द्वारा अवैध तरीके से व्यावासायिक परिसर का निर्माण कराकर लाखों रुपयों की पगड़ी राशि लेकर उन दुकानों को किराये से दे दिया गया है। इनके द्वारा ना ही किसी प्रकार का कोई व्यावासायिक परिसर बनाये जाने की स्वीकृति स्थानीय प्रशासन से नही ली गयी है और अवैध तरीके से शासन के दिशा निर्देशों की अनदेखी करते हुये व्यावासायिक परिसर का निमार्णकार्य कराया जा रहा है। व्यावासायिक परिसर निर्माणकार्य के पूर्व भूमि का डॉयवर्सन व्यावासायिक परिसर बनाने के पूर्व नक्शा पार्किग व्यवस्था आपातकालीन स्थिति के लिये दरवाजे के साथ कई प्रकार की सुविधा देनी होती है पर इनके द्वारा शासन की तमाम दिशा निर्देश को दरकिनारे करते हुये व्यावासायिक कॉपलेक्स का निर्माणकार्य कराया जा रहा है।
वही मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिगेश पटेल के पास शिकायत आने के बाद मामले को गम्भीरता से लेते हुये तत्काल स्थगन आदेश दिया गया है और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई गयी है जिसमें अवैध निर्माण कार्य कराने वाले
सुरेश कुमार के द्वारा जो भी दस्तावेज पेस किया गया वे आवासीय परिसर के सबंध में मिला पर मौके पर 8 दुकाने मिली वही है वही दोषी व्यक्ति स्थगन के आदेश की अवेहलना करते हुए रात के अंधेरे में छुट्टी का फायदा उठाते हुए दूसरे मंजिल में लेंटर भी डलवा दिया गया है
वही मामले में एसडीएम पेंड्रारोड ने आदेश के अवेहलना करने पर कड़ी कार्यवाही की बात कहते हुए कॉप्लेक्स सील करने की बात कह रही है।

