Advertisement Carousel

शासकीय संस्थानों में देवी देवताओं की स्थापना व पूजा पर रोक, मानपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

राजनांदगांव / मानपुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय संस्थाओं में देवी देवताओं की पूजा व स्थापना नहीं करने का आदेश दिया है। आदेश में छात्रावास, आश्रमों के अधीक्षक और अधीक्षकाओं को ऐसे आयोजन के लिए मना किया गया है।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मानपुर के एक खाप आदेश के जारी होने के बाद धार्मिक सौहार्दपूर्ण तरीके से जीवन यापन कर रहे हैं इस वनांचल क्षेत्र में कोहराम मचा दिया है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार निरापुरे के निर्देश में मंडल संयोजक दिलेश्वर वर्मा ने एक ऐसा सरकारी आदेश जारी किया है जिसके कारण सांप्रदायिक तनाव और धार्मिक उत्पाद की चिंगारी अब सुलग गई है। सरकारी आदेश में विकास खंड शिक्षा अधिकारी मानपुर ने अपने सर्व अधीक्षक, अधीक्षक बालक, कन्या छात्रावास आश्रम को निर्देश जारी किया है कि वे देवी देवताओं का पूजा अर्चना अथवा प्रतिष्ठा ना करें ऐसे करने पर दंडनीय अपराध समझते हुए कार्रवाई तय की जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ कतिपय लोग मानपुर के भीतर धार्मिक उत्पाद मचाने की मंशा रखते हुए मूर्ति पूजा के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं जिनके खाप पंचायत के निर्देशों का पालन करते हुए सरकारी विभाग के विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने इस तरह का आदेश जारी कर सांप्रदायिक तनाव बढ़ा दिया है।

error: Content is protected !!