दंतेवाड़ा / चोलनार ब्लास्ट मामले में एक महिला नक्सली समेत चार जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार हुए हैं।
पेरपा के जंगल पहाड़ी में गश्त के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो नग टिफिन बम और डेटोनेटर बरामद किए गए हैं।गुरुवार को किरन्दुल थाना इलाके में पेरपा के जंगल-पहाड़ी में नक्सल विरोधी ऑपरेशन में गस्त सर्चिंग पर गई पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध लोग भागते देखे गए। जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उनका चोलनार बम ब्लास्ट में शामिल होना पाया गया।
गिरफ्तार नक्सलियों के नाम बुधरा मड़कामी, कुंजामी देवा, पोडिया और कोसी कोर्राम हैं।
