Advertisement Carousel

10 जून को 5 हजार बाइक रैली निकाली जाएगी: संजय सिंह

कोरिया / भाजपा का चुनावी बिगुल फूंकने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 तारिख को अम्बिकापुर आने वाले हैं। जिसको लेकर अम्बिकापुर शहर ही नहीं बल्कि पुरे सरगुजा संभाग में तैयारियां जोरो पर है।

इसी तारतम्भ में कोरिया जिला भी अछूता नहीं है भाजयुमों जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतुत्व में युवा मोर्चा के युवाओं दवारा 5000 मोटर बाईक रैली कोरिया से निकाल कर कर अंबिकापुर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। जिसकी तैयारियाँ अंतिम चरण में है। भाजयुमों जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने बाईक रैली कार्यक्रम को सफल बनाने बैठक आहूत कर युवाओं को दिशा निर्देश दिए है और यह भी कहा है की आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। यह पहला मौका है जो लगभग 120 किलोमीटर की दुरी तक बाईक रैली का संचालन कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह का स्वागत करेंगे।

error: Content is protected !!