Tuesday, July 1, 2025
Uncategorized मंत्री प्रतिनिधि रेवा यादव कुड़ेली क्षेत्र से भाजपा समर्थित...

मंत्री प्रतिनिधि रेवा यादव कुड़ेली क्षेत्र से भाजपा समर्थित उम्मीदवार,पटना में बैठक के बाद नाम पर बनी आम सहमति

-

00 24 जून को होना है जिपं सदस्य हेतु चुनाव

कोरिया / कुड़ेली क्षेत्र के रिक्त जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए मंत्री प्रतिनिधी रेवा यादव भाजपा समर्थित उम्मीदवार होंगे, उनके नाम का अनुमोदन शनिवार को गायत्री मंदिर परिसर पटना में आयोजित कुडे़ली और पटना मंडल की संयुक्त बैठक में किया गया। बैठक में श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमुख रूप से मौजूद थे।

बैठक में कुड़ेली क्षेत्र में होने जा रहे चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया। जिसके बाद चुनाव लड़ने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता के पास एकमात्र रेवा यादव के द्वारा आवेदन दिया गया, साथ ही कुड़ेली मंडल अध्यक्ष सुखदेव राजवाड़े द्व़ारा भी रेवा यादव के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिस पर समस्त पदाधिकारी और कार्यकताओं ने सहमति व्यक्त की। जिसके बाद रेवा यादव के नाम की घोषणा पार्टी समर्थित उम्मीदवार के रूप में की गई। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने रेवा यादव को माला पहनाकर बधाई और विजय की शुभकामना दिया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे,कामतानाथ तिवारी, लक्ष्मण राजवाड़े, राजेश सोनी, सुखदेव राजवाड़े, विनोद साहू, कपिल जायसवाल, संपत कुशवाहा, अनिरूद्व ठाकुर, रूपचंद गुप्ता, उत्तम साहू, रियाज अहमद, रविन्द्र साहू, उग्रसेन तिर्की समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ज्ञात हो कि रेवा यादव के चुनावी मैदान में आने के बाद इस क्षेत्र का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है, पोलिंग बुथो तक उनकी पहंुच और आमजन में उनकी पकड़ का फायदा रेवा यादव को मिल सकता है तो श्रम मंत्री भइयालाल राजवाड़े का प्रतिनिधी होने का फायदा भी उन्हे मिलेगा। साथ ही रेवा यादव के चुनाव लड़ने के कारण यह सीट अत्यंत हाईप्रोफाईल भी हो गई है लोग इस चुनाव को विधानसभा चुनाव के सेमीफाईनल के तौर पर भी देख रहे हैं।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!