चिरमिरी। हल्दीबाड़ी के शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा 1 व माध्यमिक शाला में कक्षा 6 में सत्र 2018-19 की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से सीबीएसई पाठ्यक्रम में शुरू होगी।
क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा शिक्षण सत्र 2018-19 में प्रत्येक विकासखण्ड के एक विद्यालयों का चयन कक्षा पहली व छठवीं में अंग्रेजी माध्यम से सीबीएसई पाठ्यक्रम की शुरूवात करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में प्रदेश के शिक्षा मंत्री केदार कश्यप से चर्चा कर खड़गवां विकासखण्ड में 2 विद्यालयों का चयन करने का आग्रह किया गया था। जिसे स्वीकार करते हुए खड़गवां के शासकीय बालक प्राथमिक व माध्यमिक शाला के साथ ही चिरमिरी के हल्दी बाड़ी शासकीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला में अंगे्रजी माध्यम से सीबीएसई पाठ्यक्रम से अध्ययन की शुरूवात किया जाना तय है। जिसकी शुरूवात गत दिवस खड़गवां के शासकीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला में हो चुकी है। चिरमिरी के हल्दी बाड़ी शासकीय विद्यालय में भी जल्द ही सप्ताहांत तक इसकी शुरूवात शाला प्रवेश के साथ कर दी जायेगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी क्षेत्र में कई अभिभावक अपने बच्चों को सीबीएसई अध्ययन कराने हेतु डीएव्ही व सेंट्रल स्कूल में दाखिला हेतु जद्दोजहत करते रहे है। जिस हेतु सरकार द्वारा इस नये प्रयोग को बेहतर ढ़ंग से करने की जानकारी मिलने के बाद मैने प्रदेश के शिक्षा मंत्री से बात कर खड़गवां विकासखण्ड में एक के स्थान पर दो विद्यालयों का चयन करने का आग्रह किया था। कक्षा पहली व छठवीं से सीबीएसई पाठ्यक्रम की शुरूवात होने से बच्चों को नींव से ही अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई मिलने पर बेहतर लाभा के साथ अच्छा ज्ञान प्राप्त हो सकेगा। शिक्षा विभाग द्वारा अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई हेतु सारी तैयारियां कर ली गई है। इसके साथ ही अगले सत्र से कक्षा दूसरी और सातवीं में अध्ययन की शुरूवात सत्रानुसार बढ़ाया जायेगा। श्री जायसवाल ने चिरमिरी क्षेत्र के अभिभावकों से आग्रह किया है कि जो भी अभिभावक अपने बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से पढ़ाना चाहते है वे अपने बच्चों को दाखिला शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला हल्दी बाड़ी में कराये।
