Advertisement Carousel

अंजनहिल शहीद स्मृति राज्यस्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, रोमांचक मुकाबले में चैंपियन इलेवेन चिरिमिरी ने खड़गवां को 15 रनों से हराया

कोरिया / अंजनहिल शहीद स्मृति राज्यस्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हीरागिर स्टेडियम चिरिमिरी में किया गया।

मुख्य अतिथि ए.के. पाढ़ी जी.एम. वेलफेयर एसईसीएल बिलासपुर, अध्यक्षता के. शामल मुख्य महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र, अतिविशिष्ट अतिथि बजरंगी साही, विशिष्ट अतिथि दशरत सिंह राजपुत, खजांची कुमार, कर्ण कुमार, एस. नागाचारी, एन. सेन गुटवन, राजेन्द्र सिंह, के.के.
देवनाथ, डाॅ. संजय सिंह, डी.के. बेहरा, पी.के. सतपति, अशोक कुमार, अनिस अहमद, एच.एस मदान, भागवत प्रसाद दुबे, राजेश महराज, राजकुमार कनोजिया, शकर राव सुभाष कष्यप, नुरूद्दीन देशमुख, विरेन्द्र तिवारी, चन्द्रीका तिवारी, उमेश तिवारी एवं अन्य अतिथियो के माजुदगी में उक्त प्रतियोगिता का जोरदार शुभारंभ हुआ।

स्वागत् भाषण में खेल परिषद चिरमिरी के संयोजक संजय सिंह द्वारा सभी अतिथियो का धन्यवाद प्रेषित किया।


विशिष्ट अतिथि ए.के. पाढी ने मंच को सबोधित करते हुए कहा कि उक्त भव्य आयोजन की प्राशंसा करते हुए कहा कि खेल परिषद चिरमिरी का जो दर्शक दिर्घा की मांग है उसे जल्द पूर्ण
कर दिया जायेगा।

मुख्य महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र के. सामन ने कहा कि खेल परिषद द्वारा किए जा क्रिकेट प्रतियोगिता में अन्य सुविधाओ की बढ़ोतरी करने का मै प्रयास करूंगा साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी टीमो को अपनी शुभकामनाए दी।

इस दौरान मीडिया के साथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत् किया गया।

कार्याक्रम के प्रारंभ में अजंनहिल खदान में शहीद वीर श्रमिको के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं दो मीनट का मौन धारण कर किया गया। प्रतियोगिता के प्रारंभिक मैच में ए .बी.सी.खडगवा एवं चैंपियन एलेवेन चिरिमिरी के मध्य खेला गया। जिसमें चैंपियन ईलेवेन चिरिमिरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 116 रनों का लक्ष्य खंडगवा को दिया। जवाब में खड़गवां की टीम 10 ओवरों में 101 रन ही बना सकी। इस रोमांचक मुकाबले में चैंपियन इलेवेन 15 रनों से जीत हासिल की। चैंपियन इलेवेन के नजीब (18 रन एवं 2 विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका में राधेश्याम यादव एवं प्रणवकर उपस्थित थे।

उक्त आयोजन में खेल परिषद चिरमिरी के संयोजक संजय सिंह, संतोष दलाई, अखिलेश यादव, राधेश्याम यादव, उज्ज्वल चक्रवर्ती, संदीप यादव, टिंकु कश्यप, मटरू, प्रशांत, सुनील नायक, सुशील यादव, सौरभ सिंह, पूर्णेंदु चटर्जी, बादल गौड़, अजय यादव, राजेश गुप्ता, सूरज प्रणवकर, सोनू राणा दास, राजकुमार सिंह, विक्की नाहक, सुब्रत कुमार, राकेश सिंह, आकाश बरनवाल, रंजीत गौड़, प्रकाश सिंह, लकेश, अमित सिंह, विजय बहादुर, संजू सोनवानी सक्रिय रहते हुए।

error: Content is protected !!