** गस्त सर्चिंग के दबाव व छ.ग.शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर किया समर्पण
** आत्मसमर्पित नक्सली बयानार एलओएस कमाण्डर के पद पर था
कोंडागांव / पुलिस ने बताया कि बस्तर आई.जी. विवेकानंद सिन्हा (भा0पु0से0) व डीआईजी टी. एस. पैंकरा (भा0पु0से0) बस्तर रेंज, कांकेर के कुषल मार्गदर्षन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव अभिषेक पल्लवा (भा0पु0से0) के प्रभावी रणनीति तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव माहेष्वर नाग के पर्यवेक्षण में दिनांक 20 जून को बस्तर रेंज में लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में कोण्डागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोण्डागांव सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में एस.आई.बी. कोण्डागांव, जिला पुलिस बल कोण्डागांव, एसटीएफ तथा आईटीबीपी 41 वीं वाहिनी के संयुक्त सत्त नक्सल गष्त सर्चिंग अभियान के चलते व छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली बयानार एलओएस कमाण्डर जगराम कचलाम उर्फ चंदू उर्फ बदरू पिता सुरजू राम जाति गोंड़ उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तुरूसमेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर (छ0ग0) ने पुलिस को नक्सली मुठभेड़ में शामिल घटनाओं का सिलसिलेवार जानकारी देकर समाज के मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जाहिर कर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
शामिल घटना का विवरण:-
(1) वर्ष 2012 जून में कंपनी नंबर 06 के 07 के सदस्य संजीव, मल्लेष, राजमन व अन्य 02 के साथ में ग्राम पदबेड़ा बेचा से दैनिक उपयोगी सामाग्री लेने जाते समय ग्राम हितुलवाड़ में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुआ जिसमें मैं भी शामिल था, घटना के दौरान मेरे दाहिने जाॅघ में गोली लगने से घायल हुआ।
(2) वर्ष 2016 जनवरी में कंपनी का सेक्षन कंमाडर मुन्ना के साथ मैं व कंपनी के करीबन 10 सदस्य सदस्य थे, कचोरा से करलाभांटा (मंदोड़ा) में खाना बनाने के लिए जा रहे थे तभी पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुआ जिसमें मैं 01 राऊण्ड इंसास रायफल से चलाया।
(3) वर्ष 2017 जून में घटना में आमदई एलओएस में रहते हुए पुंगारपाल घटना में षामिल था। कंमाडर षोभी, बस्तार एलओएस, आमदई एलओएस, मुंडागांव एलओएस कंमाडर हेमलाल, रैजूलोहार सहित करीबन 40 की पार्टी था। पदनार दैनिक उपयोगी सामाग्री लेने आने के दौरान राकसमेटा नदी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ होने से 03 नक्सली बस्तानार एलओएस कंमाडर सिग्गना, बयानार एलओएस कंमाडर महेन्दर, कंपनी नं0 06 का पीपीसी मेंबर मुन्ना मारे गये, उक्त घटना में मैं भी शामिल।
