Advertisement Carousel

सरगुजा आयुक्त द्वारा चाही गयी दस्तावेजों को उपलब्ध करवाना जरूरी नहीं समझ रहा पशु पालन विभाग

रामानुजगंज से वसीम बारी / आर टी आई कार्यकर्ता डी के सोनी द्वारा उप संचालक पशुधन विकास विभाग से सूचना के अधिकार के तहत वर्ष 2016-2018 एव 2017-18 में पशुओं के लिये वैक्सीन खरीदी एव उनके भुगतान के दस्तावेज प्राप्त किये गए थे।

उक्त वर्षों में वेक्सीन के क्रय हेतु छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कारपरेशान रायपुर द्वारा पूरे प्रदेश हेतु निविदा कर रेट एव प्रदायकर्ता एजेंसी का निर्धारण किया गया था। परंतु प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार उप संचालक द्वारा क्रय आदेश तो सीजीएमएससी द्वारा निर्धारित फर्मो को ही किये गए। परन्तु उनका भुगतान रायपुर की स्थानीय फर्मो को कर दिया गया। इस प्रकार का भुगतान गभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है एव उप संचालक द्वारा आहरण वितरण अधिकार का दुरुपयोग कर व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है। इस तरह प्राप्त दस्तावेजो के अनुसार लगभग 1 करोड़ का भुगतान विभिन्न स्थानीय फार्मो को नियम विरुद्ध तरीके से किया गया है। आर टी आई कार्यकर्ता डी के सोनी द्वारा इसकी शिकायत कमिश्नर सरगुजा से कर विस्तृत जांच एव कारवाही की मांग की गई है। जिस पर सरगुजा संभाग कमिश्नर द्वारा संज्ञान लेते हुए दिनाक 2-5-18 को पत्र जारी कर सम्पूर्ण दस्तावेज को मंगाया गया था किन्तु आज दिनांक तक उप संचालक पशुधन विकास विभाग द्वारा सही जानकारी मुहैया नहीं कराया गया है, जो समझ से परे है जबकि कार्यालय आयुक्त सरगुजा संभाग द्वारा पत्र जारी कर 03 दिवस के भीतर दस्तावेज चाही गयी थी।

error: Content is protected !!