रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने राजधानी के देवेन्द्र नगर थाने में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल पर फोन करके परेशान करने और देख लेने की धमकी दिए जाने की लिखित शिकायत की है।

इस संबंध में नितिन भंसाली से संपर्क करने पर उन्होंने बताया की विगत कई दिनों से उनको मोबाइल नम्बर 8085989891 से उनके मोबाइल पर लगातार फोन करके कोई अज्ञात व्यक्ति उनको परेशान कर रहा था। 2 बार उन्होंने उनके स्टाफ और उनको मोबाइल पर बात करते हुए देख लेने की धमकी भी दी। नितिन भंसाली ने बताया कि वो पिछले 19 वर्षो से लगातार सक्रियता से राजनीतिक और सामाजिक रूप से कार्य कर रहे है इस प्रकार के कॉल आने से वे विचलित है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे कोई आसमाजिक तत्वों या शरारती तत्वों का हाँथ हो सकता है।
