Advertisement Carousel

शोक संदेश – आर.के.धवन के जाने से काँग्रेस को नुकसान पहुंचा है – डॉ चरणदास महंत

रायपुर / छत्तीसगढ़ काँग्रेस कमेटी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत ने वरिष्ठ काँग्रेसी नेता श्री आर. के. धवन के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र रहे आर. के. धवन का सोमवार शाम एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे। परिवार के क़रीबी सूत्रों ने बताया कि धवन ने शाम करीब सात बजे बी. एल. कपूर अस्पताल में अंतिम सांस ली। कांग्रेस नेता को बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों के कारण पिछले मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

error: Content is protected !!