मालगाड़ी के टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, 3 की मौत 5 घायल

बलौदाबाजार / भाटापारा के अल्ट्राटेक साइडिंग रेलवे लाइन में ट्रेन के इंजन ने कार को जबरदस्त ठोकर मारी हैं। हादसे में 3 की मौत और 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलो को इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया हैं। बता दे कार सवार सभी बलौदाबाजार के निवासी हैं।

बलौदा बाजार जिले के सुहेला के पास ग्राम बुडगाहन में बिना फाटक के रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार की देर रात भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार कार मालगाड़ी के इंजन टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन कार को लगभग 300 मीटर दूर घसीटते हुए ले गई। कार में सवार 8 लोगों में से 3 की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मुंबई हावड़ा मार्ग पर भाटापारा और तिल्दा के बीच स्थित हथबंध रेलवे स्टेशन से हिरमी अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र के लिए रेल लाइन लगी हुई है। बताया जाता है कि शाम को 2 इंजन माल डिब्बों को संयंत्र में छोड़कर रात लगभग 12 बजे हथबंद लौट रही थी, तभी बिना फाटक वाले रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही कार तेज रफ्तार से आ रही इंजन से टकरा गई, ग्रामीणों ने सब्बल से दरवाजा तोड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला है।

error: Content is protected !!