Advertisement Carousel

मां बमलेश्वरी मंदिर पहाड़ी पर 11 दुकानों में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान


राजनांदगांव / डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर के पहाड़ी पर देर रात 11 दुकानों में आग लग गई। इस आगजनी में दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। लगभग 3 वर्ष पूर्व यहां 72 दुकानों में आग लगी थी।

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाडी़ पर स्थित प्रसाद की दुकानों में देर रात आग लग गई। इस आगजनी में 11 दुकान जल गई। वहीं दुकानों में रखा सरा सामान सामान जलकर हुआ खाक हो गया। इस आगजनी में दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आगजनी को लेकर डोंगरगढ़ थाना प्रभारी शिव चंद्रा का कहना है कि आगजनी से 11 दुकाने जलकर खाक हुई है, आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट नजर आ रहा है।



देर रात डोंगरगढ़ पहाड़ी से धुआं उठते देख लोग सकते में आ गए, मौके पर पहुंचे तो यहां कई दुकानें आग की लपटों में घिरी हुई थी। आनन-फानन में मंदिर समिति के द्वारा पानी और मौजूद संसाधनों के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, वहीं दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई। लगभग 3 वर्ष पहले भी यहां पहाड़ी पर 72 दुकानों में आग लगी थी।

बहरहाल 11 दुकानों की आगजनी के पीछे कारण की जांच की जा रही है, वहीं प्रथम दृष्टिया इसे शार्ट सर्किट से आगजनी होना माना जा रहा है।

error: Content is protected !!