Advertisement Carousel

लिपिक संघ की बैठक सम्पन्न, कार्यकारिणी घोषित

बलरामपुर – रामानुजगंज / वसीम बारी / छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश तिवारी के निर्देश पर आज राजपुर में तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु यादव के द्वारा लिपिकों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान तहसील कार्यकारिणी की घोषणा किया गया। बैठक में उपस्थित संघ के जिला उपाध्यक्ष के.आर. बारी ने कार्यकारिणी के सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

तहसील कार्यकारिणी राजपुर में संरक्षक एस.एल. गुप्ता, सचिव रविश सक्सेना, उपाध्यक्ष रामप्रसाद राम, उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष रविकांत पुरी, संगठन सचिव ओ.पी. मिश्रा, संगठन सचिव प्रदीप चौधरी, संगठन सचिव राहुल यादव, प्रचार सचिव आशीष कुमार पटेल, प्रचार सचिव श्री अंजुलुस कुजूर, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती शोभना एक्का, सचिव श्रीमती आशा लकड़ा की नियुक्ति किया गया।

उपस्थित लिपिकों के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर किये जा रहे आंदोलन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहभागिता के साथ आंदोलन में शामिल होने का संकल्प लिया गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष के.आर. बारी के अतिरिक्त अनुज गुप्ता, अरविंद लकड़ा, शिवनंद पैकरा, महेंद्र पैकरा, श्री सोनी, विवेक कच्छप, मकनमशीह तिर्की, कुशवाहा, श्रीमती मुक्ता बर्मन, कु. कलेश्री सहित राजपुर के अन्य लिपिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!