Advertisement Carousel

एक नेता के साथ जेल कर्मी का फोटो वायरल होता देखकर अन्य बंदियों के परिजनों ने बताया चिंता का विषय

अंबिकापुर / जिला जेल रामानुजगंज में वर्षों से एक ही जगह पर अंगद के पांव के तरह जमे अधिकारी / कर्मचारी के रवैये से जेल में बंद बंदियों के परिजन काफी परेशान थें ही परन्तु उनकी चिंता तब और बढ़ गयी जब जेल के सेकेण्ड माने जाने वाले जेल प्रहरी राजा आशीष बोपचे का फोटो नगर के एक नेता के साथ सोशल मिडिया के माध्यम से फेसबुक पर देखा गया।

सोशल मिडिया के माध्यम से यह बड़ी तस्वीर आज वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद दबी जुबान ही सही पर जेलकर्मी और नेताओं के मध्य साठगांठ को लेकर आवाज उठने लगी है। जब इस संबंध में अन्य बंदियों के पीड़ित परिवार के लोगों से हमने जेल के इस नए कारनामे के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया की उसी नेता के इशारे पर जेल प्रहरी राजा आशीष बोपचे जेल में बंद बंदियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराता है वरना बंदियों के साथ दारू पी कर नशे में मार – पीट कर जेल में यातनाए भी दी जाती है। बंदियों के साथ शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया जाता है और तो और अगर आका ने कह दिया तो बबंदियों का जेल से स्थानांतरण तक कर दिया जाता है। ऐसे में बंदियों के परिजनों का चिंता बढ़ना लाजमी है।

उन्होंने आगे कहा की वाड्रफनगर क्षेत्र से अभी अभी पशु तस्कर आयें हैं और उनकी आव भगत में जेलर सहित दो हेड प्रहरी राजा आशीष के साथ लग गए। इन्ही बातों से अन्य पीड़ित परिजनों को जेल में दोहरी निति का अंदेशा लग रहा है।

error: Content is protected !!