वसीम बारी / बलरामपुर-रामानुजगंज / पुलिस जिला बलरामपुर में ऑपरेशन गर्जना का आगाज़ हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर टी०आर० कोशिमा, जिला महिला बाल विकास अधिकारी बलरामपुर श्रीमती विस्मिता पाटले एव एडिशनल एस.पी. बलरामपुर पंकज शुक्ला के द्वारा माँ सरस्वती के छाया चित्र के आगे दिप प्रज्वलित कर किया गया। ततपश्चात सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया।

जिसके बाद जिला समन्वयक प्रांजल सिंह के द्वारा सभी का स्वागत एव आभार प्रदर्शन किया गया एवं ऑपरेशन गर्जना के मुख्य बिंदुओ को बताया गया, जिसके बाद कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा बारी-बारी से ऑपरेशन गर्जना और आत्मरक्षा क्यो जरूरी है एव आत्मरक्षा शिविर के बारे में उद्बोधन किया गया, जिसके बाद कार्यक्रम के अंत मे आत्मरक्षा के बेसिक जानकारी प्रांजल सिंह एवँ सहयोगी कोच द्वारा दी गयी।
कार्यक्रम में बलरामपुर पुलिस अधीक्षक टी०आर० कोशिमा, एडिशनल एसपी डॉ पंकज शुक्ला, डी एसपी एन. एल. घृतलहरे, जिला महिला बाल विकाश अधिकारी विश्मिता पाटले, जिला समन्वयक ऑपरेशन गर्जना प्रांजल सिंह, राक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी, संरक्षण अधिकारी सुमित्रा सिंह व लगभग 55-60 की संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु महिलाएं उपस्थित थीं, इनके अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
