कोरिया / नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 25 में हुए उप चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। भाजपा की प्रत्याशी चांदनी यादव ने कोंग्रेसी प्रत्याशी आशा गुप्ता को लगभग 25 मतों से पराजित कर करारी शिकस्त दी है। आपको बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं श्रमिक नेताओ की भी प्रतिष्ठा दांव में लगी थी।
नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र वार्ड क्रमांक 25 विवेकानंद वार्ड के पूर्व पार्षद का निधन होने के कारण वार्ड क्रमांक 25 में उप चुनाव करवाया गया। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी चांदनी यादव एवं कांग्रेस के प्रत्याशी आशा गुप्ता मैदान में आमने सामने थे। 27 तारीख को SDM एवं निगम कमिश्नर के समक्ष निगम चिरमिरी में वोटों की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस के प्रत्याशी आशा गुप्ता को 213 वोट एवं नोटा मे 5 वोट गिरे। वहीं भाजपा के प्रत्याशी चांदनी यादव को 238 वोट मिला। जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी आशा गुप्ता 25 वोटों से पीछे रहे।
जीत की खबर सुनते ही भाजपाइयों में लहर दौड़ गई और भाजपा जिंदाबाद के नारे से उद्घोषणा करने लगे। मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाने लगे।
