** राष्ट्रीय प्रवक्ता पी.एल.पुनिया, अरूण उरांव, चंदन यादव, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण जिला प्रवक्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेंगे
रायपुर / राज्य सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रवक्ताओं को आक्रामक बनाने प्रशिक्षित किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के 34 जिला एवं शहर संगठनों में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। उन प्रवक्ताओं को मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने का गुर सिखाने एवं भारतीय जनता पार्टी के जनता से किये गये वादे एवं किये जा रहे झूठे वादे व जुमलों से भरे दावो की पोल खोलने में महारथी बनाने तथा कांग्रेस के रीतिनीति सिद्धांत का बखान करने सिखाने गुरुवार को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रवक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय में किया गया है।
प्रवक्ताओं को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिवद्वय अरुण उरांव, चंदन यादव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी. एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चंरणदास महंत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चैबे, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री मो. अकबर, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. शिवकुमार डहरिया, रामदयाल ऊईके, संबोधित करेंगे और प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला में वरिष्ठ नेतागण 12.30 बजे पहुंचेंगे।
आपको बता दे कि रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोरिया, अंबिकापुर, सरगुजा, महासमुंद, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़, जांजगीर, चांपा, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, मुंगेली, कवर्धा, बेमेतरा, बस्तर, जशपुर, कोण्डागांव, बलौदा बाजार, सुकमा, सूरजपुर, बलरामपुर के प्रवक्ता शामिल होंगे।
