Advertisement Carousel

खाडा बांध फुटने के कारण सैकड़ों किसानों का फसल बर्बाद हुआ, प्रशासन किसानों को तत्काल मुआवजा दे – भाजपा

कोरिया / खांडा जलाशय फूटने के कारण तीन गांव खांडा, खोडरी एवं कसरा के सैकड़ों किसानों का फसल बर्बाद हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष शैलश शिवहरे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि जिन किसानों का फसल बर्बाद हुआ है उनको तत्काल मुआवजा दिया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि जब ग्राम पंचायत खांडा के ग्रामीणों ने बांध लीक होने की जानकारी जल संसाधन विभाग को 3 दिन पहले ही दी थी तब विभाग का कोई भी कर्मचारी बांध को देखने तक नहीं आया। बांध का गेट काफी समय से खराब था यदि सही समय पर गेट बना रहता और जहां लीक हो रहा था उसे भी सही वक्त पर ठीक मरम्मत कराया गया होता तो आज इतना बड़ा नुकसान नहीं हुआ होता। नाकामी छुपाने सत्ता पक्ष जबरन की राजनीति से बाज आए। इस मुद्दे पर भाजपा किसानो के साथ है किसी का हक़ मारा गया या मुआवज़ा बनाकर बाटने में लेट हुआ तो सड़क पर उतरा जाएगा। आज सैकड़ों किसानों का फसल बर्बाद हुआ है वह संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ है। संबंधित ऐसे लापरवाह दोषी अधिकारी कर्मचारियों के ऊपर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे भविष्य में इस तरह की और दुसरी घटना न हो।

error: Content is protected !!