00 सोनहत प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी ने ग्रामीणों को दिया शेड बनाने का जिम्मा
00 वनोपज संग्रहण शेड निर्माण में जम कर बरती जा रही है अनियमितता
कोरिया वन मण्डल बैकुंठपुर में वनोपज संग्रहण के लिए बन रहे शेड निर्माण में कहीं अघोषित ठेकेदार तो कहीं ग्रामीणों द्वारा वनोपज संग्रहण शेड निर्माण कराने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत बैकुंठपुर वनमण्डल में अलग अलग परिक्षेत्रों में 24 नग शेड का निर्माण होना है। जिसमे खड़गवां वन परिक्षेत्र परिषर और बंजारीडाँड़ बाजार में बने शेड को देखकर बाकी सेड का अनुमान लगाया जा सकता है।वन मण्डल के अधिकारीयों से मिलीभगत कर अघोषित ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य कराया गया है जिसका नतीजा बिना उपयोग ही कई शेड अभी से ही जर्जर होने लगे है। वहीं सोनहत वन परिक्षेत्र के प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी एस एन मिश्रा की माने तो उनके यहां हाट बाजार में वनोपज संग्रहण शेड का निर्माण वहाँ के ग्रामीणों द्वारा कराया जा रहा है। अब आप खुद अंदाजा लगा सकते है कि शासकीय राशि का दुरुपयोग करने अधिकारी ही कैसे तुले हुए है।
गौरतलब है कि स्थानीय बाजारों में महुआ फूल, डोरी, सालबीज, धवईफूल, लाख इमली, बेलगुदा, हर्रा बहेड़ा चरौटाबीज, चार गुठली इत्याति की खरीदी लघु वनोपज समिति के माध्यम से किया जाता है। विकासखंडों के प्रमुख हाट बाजारों में इसकी ख़रीदी व्यवस्थित व सुरक्षित ढंग से हो सके इसके लिए कोरिया वनमंडल बैकुंठपुर द्वारा मनरेगा योजना से पांच पांच लाख की लागत राशि से मुख्य बाजारों में शेड का निर्माण कराया जाना है। फाइल फ़ोटो…
