Advertisement Carousel

भाजपाइयों ने किया खांडा बांध का दौरा, ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका दर्द किया साझा, प्रशासन किसानों को तत्काल मुआवजा दे – भाजपा

कोरिया / बीते दिवस खांडा जलाशय फूटने के कारण तीन गांव खांडा, खोडरी एवं कसरा के सैकड़ों किसानों का सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलश शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, मण्डल अध्यक्ष कपिल जायसवाल ने आज खांडा जलाशय पहुच कर घटना का जायजा लिया, इसी दौरान ग्रामीणों से मिलकर उनका दर्द भी साझा किया।

इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा बिल्कुल भी नही है बल्कि जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही की वजह से यह घटना घटित हुआ है। जिला प्रशासन जिन किसानों का फसल बर्बाद हुआ है उनका तत्काल प्रकरण तैयार कर मुआवजा दिया जाए, जिससे किसानों को जल्द राहत मिल सके।

उसी दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि जब ग्राम पंचायत खांडा के ग्रामीणों ने बांध लीक होने की जानकारी जल संसाधन विभाग को 3 दिन पहले ही दी थी तब विभाग का कोई भी कर्मचारी बांध को देखने तक नहीं आया। बांध का गेट काफी समय से खराब था यदि सही समय पर गेट बना रहता और जहां लीक हो रहा था उसे भी सही वक्त पर ठीक मरम्मत कराया गया होता तो आज इतना बड़ा नुकसान नहीं हुआ होता। नाकामी छुपाने सत्ता पक्ष जबरन की राजनीति कर रही है। इस मुद्दे पर भाजपा किसानो के साथ है किसी का हक़ मारा गया या मुआवज़ा बनाकर बाटने में लेट हुआ तो सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज सैकड़ों किसानों का फसल बर्बाद हुआ है वह संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ है। संबंधित ऐसे लापरवाह दोषी अधिकारी कर्मचारियों के ऊपर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे भविष्य में इस तरह की और दुसरी घटना न हो।

error: Content is protected !!