रायपुर / छत्तीसगढ़ में काँग्रेस के चिंतक माने जाने वाले चंद्र शेखर शर्मा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में चल रहे विकास कार्यों पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि है कि रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य के लिए 10,128 पेड़ काटे गये हैं और छत्तीसगढ़ विधानसभा में वन मंत्री के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिक काटे गए पेड़ो से प्राप्त लकड़ी से 79 लाख 128 रुपयों की आमदनी हुई है लेकिन पेड़ो की कटाई में ही देने पड़ गये 71 लाख रुपए। क्या विकास है?
10 हजार 851 पेड़ के काटने के बाद वन विभाग को 79 लाख 128 रुपये की आमदनी हुई, लेकिन इसके एवज में लकड़ी काटने के लिए 70 लाख 84 हजार यानि करीब 71 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा। यानि 10 हजार पेड़ काटकर महज 9 लाख रुपये ही आमदनी की जा सकी। हालांकि इन सबसे आमदनी और नुकसान से परे करीब 10851 पेड़ को काटे जाने का मसला बेहद चौंकाने वाला रहा क्योंकि यहां देश में हम पर्यावरण संरक्षण सप्ताह मना रहे हैं और सरकारी तंत्र पेड़ो की आहूति दे रहा है जो कि बेहद विचारणीय है।
