Advertisement Carousel

बाढ़ से 48 की मौत, 15 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की चेतावनी

जापान के पश्चिमी इलाके में बाढ़ और भूस्खलन से 48 लोगों की मौत, दर्जनों लापता, 15 लाख लोगों को अपना घर छोड़ सुरक्षित जगहों पर जाने की दी गई चेतावनी।

जापान के पश्चिमी इलाकों में आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। इनमें से अधिकांश मौतें हिरोशिमा प्रीफेक्चर में हुई हैं जहां गुरुवार से ही मूसलाधार बारिश हो रही है यहां बारिश के कारण सैंकड़ों घरों को भी नुक़सान पहुंचा है। जापान में 15 लाख लोगों को अपने घर छोड़ सुरक्षित जगहों पर जाने की चेतावनी दी गई है। लापता लोगों की तलाश और राहत और बचाव कार्य में हज़ारों की संख्या में पुलिस कर्मचारी, अग्निशमन कर्मचारी और सैनिक लगाए गए हैं। आने वाले कुछ दिनों में यहां और बरिश होने की आशंका है।

error: Content is protected !!