Advertisement Carousel

पूर्व वित्तमंत्री डॉ.रामचंद्र सिंहदेव को श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने दी श्रद्धांजलि, बताया कोरिया के लिए अपूर्णिय क्षति

कोरिया / गुरुवार देर रात रायपुर में निधन के बाद पूर्व वित्तमंत्री डॉ.रामचंद्र सिंहदेव का पार्थिव शरीर स्टेट प्लेन से दरिमा हवाई अड्डे लाया गया जहां से उन्हें सड़क मार्ग से बैकुंठपुर लाया जा रहा है।

पूर्व वित्तमंत्री के पार्थिव शरीर को दरिमा लाये जाने की सूचना पर श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े भी दरिमा हवाई अड्डे पहुँचे जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

पूर्व वित्तमंत्री डॉ.रामचंद्र सिंहदेव के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए श्रम मंत्री ने कहा कि सिचाई सहित आर्थिक मामलों के जानकार रहे कुमार साहब ने कोरिया जिले के लिए जो अपना योगदान दिया है। उसे भुलाया नही जा सकता। वे लोगो के दिलो में हमेशा जीवित रहेंगे। जब कभी भी कुमार साहब से बात होती वे सिर्फ विकास के लिए और खासकर पानी के लिए चिंता व्यक्त किया करते थे। उनसे मुझे भी काफी मार्गदर्शन मिला। हमने एक ऐसा व्यक्ति खो दिया जो सदैव मार्गदर्शक की भूमिका में रहते थे। उनकी कमी कभी पूरी नही की जा सकती।

आपको बता दे कि पूर्व वित्तमंत्री डॉ.रामचंद्र सिंहदेव का पार्थिव शरीर स्टेट प्लेन से दरिमा हवाई अड्डे पहुँचा उससे पहले ही मंत्री भईया लाल राजवाड़े वहाँ पहुँच चुके थे और उन्हें वाहन तक कंधा भी दिया। इसके साथ ही मंत्री स्वयं उन्हें सड़क मार्ग से बैकुंठपुर तक लाने में आ रहे है।

error: Content is protected !!