कोरिया / छत्तीसगढ शासन के भूतपूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय डाॅ.रामचन्द्र सिंहदेव का कल 21 जुलाई को जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर द्वारा पत्र जारी कर जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा को समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा है।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने बताया की अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगी जिसकी तैयारी की जा चुकी है।
