कोरिया / गुरुवार देर रात रायपुर में निधन के बाद पूर्व वित्तमंत्री डॉ.रामचंद्र सिंहदेव का पार्थिव शरीर स्टेट प्लेन से दरिमा हवाई अड्डे लाया गया और फिर लम्बे काफिले के साथ उन्हें सड़क मार्ग से बैकुंठपुर कोरिया पैलेस लाया गया है। जहाँ हजारों जनसमर्थक, स्थानीय शहरवासी उनके आने का राह देख रहे थे।
इस दौरान स्व सिंहदेव के साथ उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
देखें वीडियों —
आपको बता दे की पूर्व वित्तमंत्री के पार्थिव शरीर को दरिमा लाये जाने की सूचना पर श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े भी दरिमा हवाई अड्डे पहुँचे जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया और फिर पार्थिव शरीर के साथ सड़क मार्ग से बैकुंठपुर कोरिया पैलेस तक भी आये।
