Advertisement Carousel

अब बस यादों में कोरिया कुमार रामचंद्र सिंह देव – देखिए विशेष…. वीडियों रिपोर्ट …

डेक्स / प्रदेश के पहले वित्तमंत्री रहे रामचंद्र सिंह देव अब हमारे बीच नहीं रहे। देर रात 2 बजे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में उनका निधन हो गया। लगातार दो अटैक आने के बाद उन्हें रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर रखा गया था। गुरुवार देर रात रायपुर में निधन के बाद पूर्व वित्तमंत्री डॉ.रामचंद्र सिंहदेव का पार्थिव शरीर स्टेट प्लेन से दरिमा हवाई अड्डे लाया गया और फिर लम्बे काफिले के साथ उन्हें सड़क मार्ग से बैकुंठपुर कोरिया पैलेस लाया गया है। जहाँ हजारों जनसमर्थक, स्थानीय शहरवासी उनके आने का राह देख रहे थे। शनिवार को बैकुंठपुर में राजकीय संम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कुछ समय पहले हमनें श्री सिंह देव जी से कई मुद्दों पर बातचीत की थी उस दौरान उन्होंने हमारे कई सवालों पर बेबाक जवाब दिया था। श्री सिंह देवजी ने कहा था पद पाने के लिए उन्होंने कभी राजनीति नहीं की। राजनीति को हमेशा से उन्होंने जनसेवा के नजरिए से देखा है।

आईए अपने जहन में एक बार फिर से उनकी याद ताजा करते है ………..

डॉक्टर रामचंद्र सिंह देव बैकुंठपुर से 6 बार विधायक रहे थे। उन्हें विधानसभा चुनावों का अपराजेय योद्धा जाना जाता था। उनके कामों की कहानी कुछ यूं थी कि विरोधी भी उनके कायल है। मध्यप्रदेश शासन में जल संसाधन मंत्री व छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री के पद के पद की गरिमा भी उनके पद पर रहने से बढ़ी थी। कोरिया के विकास के लिए उन्होंने हर संभव कार्य किए है। कोरिया कुमार अपने आप में एक ऐसी शख्सियत थे जिनके बारे में कुछ लिखना सूरज को दीपक दिखाने जैसा है। उन्होंने विकास के लिए लगातार मनन किया, योजनाएं बनाई और उन को अमल में लाने का प्रयास किया था। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह, बीपी सिंह, अर्जुन सिंह जैसे दमदार शख्सियत के साथ कोरिया कुमार उर्फ कुमार साहब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सहपाठी रहे रहे थे।

error: Content is protected !!