Advertisement Carousel

धान खरीदी को दो दिन की राहत, 5-6 फरवरी तक मिलेगा मौका – मुख्यमंत्री साय


रायपुर, 3 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने धान खरीदी की अवधि दो दिन बढ़ा दी है। अब पात्र किसान 5 और 6 फरवरी तक धान बेच सकेंगे।


यह सुविधा उन किसानों को मिलेगी जिन्होंने 10 जनवरी के बाद टोकन के लिए आवेदन किया था लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया, जिनका सत्यापन बाद में हुआ, तथा जिन्हें 28, 29 और 30 जनवरी को टोकन मिला था लेकिन वे निर्धारित तिथि पर धान नहीं बेच सके।


सरकार ने बारदाना और हमालों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


यह निर्णय किसानों के हितों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

error: Content is protected !!