Advertisement Carousel

ईद-उल-अजहा पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज की अपील – कुर्बानी में संयम और सामाजिक सौहार्द रखें


रायपुर। आगामी ईद-उल-अजहा त्यौहार को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने मुस्लिम समाज के लोगों से शांति, सफाई और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार कुर्बानी और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे ऐसी भावना के साथ मनाना चाहिए कि किसी को कष्ट न पहुंचे।

डॉ सलीम राज ने कहा कि कुर्बानी घर पर करें और चारों ओर से पूरी तरह ढंककर करें, ताकि यह सार्वजनिक न हो। साथ ही, सोशल मीडिया पर कुर्बानी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने से परहेज करने की अपील भी उन्होंने की।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी का खून गलियों या नालियों में न बहाएं, बल्कि गड्ढा खोदकर उसे सावधानीपूर्वक दफनाएं। विशेष रूप से यह ध्यान रखें कि किसी पड़ोसी को कोई असुविधा न हो।

डॉ सलीम राज ने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस त्यौहार को संयम, समझदारी और स्वच्छता के साथ मनाएं ताकि गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल कायम रहे।


error: Content is protected !!