Advertisement Carousel

पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली


जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने वाले फरार आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।


घायल आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


आरोपी की पहचान रामनाथ सबरिया, निवासी राहोद, थाना शिवरीनारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है।


इस पूरी कार्रवाई को सिटी कोतवाली और शिवरीनारायण थाना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

error: Content is protected !!