कोरिया / जिले के उजियारपुर में हुई एक महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने गाँव के ही आरोपी मंगल साय को गिरफ्तार कर लिया है जिसके महिला के साथ पिछले तीन साल से अवैध सम्बंध थे।
आपको बता दे कि इस पुरे मामले का खुलासा करते हुए नवेदिता पाल एडिशनल एसपी कोरिया ने बताया कि ग्राम उजियारपुर के ग्राम जामपारा में घर से कुछ ही दूर एक खेत मे महिला का अर्धनग्न शव मिला था। महिला के साथ रेप होने के बाद उसकी हत्या किये जाने की बात सामने आ रही थी। पुलिस ने भी प्रथम दृष्टिया देखते ही महिला के साथ बलात्कार और हत्या की आशंका जताई थी। पर मामले तफ्तीश के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की मदद ली गई जिसके बाद आखिरकार पुलिस आरोपी तक पहुच ही गई। पुलिस को महिला के परिजनों से पूछताछ के बाद यह जानकारी मिली कि शुक्रवार शाम सात बजे से ही वह घर से कही चली गई थी। ज्यादा रात होने पर परिजन खोजबीन नहीं किए। पति प्रमोद सिंह घर में ही सो गया। उसे नहीं मालूम चला कि पत्नी कब और कहां गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की तभी मंगल साय नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया और कड़ी पुछताछ की गई तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया।
आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतिका और उसके बीच तीन साल से अवैध संबंध था। दो फरवरी की दरमियानी रात एक घर में मुर्गा बनवाकर चार लोग एक साथ मुर्गा खाये और दारु भी पिये। जिसके बाद मृतिका शराब के नशे में ही घर वापस जाने के लिए निकली। उसके पीछे-पीछे आरोपी मंगल साय भी चल निकला और सुनसान इलाके में खेत में मृतिका के साथ में अवैध संबंध स्थापित किया। नशे के हालत में ही मृतिका से दुसरे के साथ अवैध संबंध बनाने की बात पर दोनों में विवाद हुआ और आवेस में आकर आरोपी के द्वारा पास में ही पडे पत्थर को उठाकर उसके सिर में दे मारा। जिससे मृतिका के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
