रिपोर्ट – विजय शर्मा
कोंडागांव / घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र हड़ेली में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों द्वारा स्थापित केम्प के खुलने से अब ग्रामवासी परिवार काफी खुश है। वहां 10 किमी सड़क जंगलों के अंदर तैयार कर जवानों ने ग्रामीणों का आवागमन शहर तक सुगम बना डाला है। जो सड़क मात्र पहले पगंडडी हुआ करती थी और दुपहिया वाहन ही इक्का दुक्का चलते थे अब फोर्स के चार पहिये दौड़ने लगे है। जिससे अब हड़ेली में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ बच्चों के सवाल हल भी कर रहे है आसानी से जवान।

ग्रामीणों को मिलने लगी तमाम सुविधाएं :-
केम्प स्थापित होने से हड़ेली के अलावा आसपास के आधा दर्जन गांव के लोगों को उसी केम्प मेंं ही स्वास्थ्य सुविधाएं के साथ दवाएं भी दे रहे है। उन्हें निःशुल्क सिविल एक्शन प्रोग्राम आयोजित कर उनकी जरूरतों के सामान भी उपलब्ध करवाए जा रहे है।
जवान गस्त के साथ स्कुलों में पढ़ाने भी जा रहे है :-
आईटीबीपी के जवान और पुलिस बल स्कुलों में भी जाकर वहां बच्चों को उनके गणित, अंग्रेजी की पढ़ाई भी करवा रहे है और रहे उनके सवालों के जवाब भी दे रहे है। इससे ग्रामीणों और पुलिस के बीच अच्छे संबंध स्थापित हो रहे है।
अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक :-
हमारा मकसद सिर्फ जंगलों में गस्त कर नक्सली उन्मुलन ही नहीं है। जवान 24 घंटे ऐसे क्षेत्रों में रहते है। उन्हें हिदायत है, ग्रामीणों से संपर्क में रहे उनकी समस्याएं भी जाने और उन्हें दुर करे किसी भी ग्रामीण को छोटी- छोटी बिमारी के लिये शहर आने से पहले उनका उपचार स्वयं करे जरूरत पड़े तो अपने साथ उन्हें अस्पताल तक लाये।
