विश्रामपुर / भारी बारिश ने छत्तीसगढ़ में बड़ी तबाही मचाई है। छत्तीसगढ़ में विश्रामपुर और भटगांव मार्ग पर बना पुल पिछली रात हुई भारी बारिश में बह गया। ऐसे में इस पुल से नियमित आवाजाही करने वाले लोग दोनों तरफ अटके हुए हैं। बारिश के कारण नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पुल के ऊपर बह रहे पानी के बीच जिंदगी दांव पर लगाकर लोग आने-जाने को मजबूर हैं।
देखें विडियों ….
इस साल की पहली तेज बारिस में बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर स्थित पुल बह गया। जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है। दरअसल भटगांव-बिश्रामपुर को जोड़ने वाली सड़क पर झापी नाला पर पुल बनाया गया था। जो काफी जर्जर था, लगातार शिकायत के बाद भी इस पुल की मरम्मत नहीं कराई गई। हालाकि एक नए पुल का काम चल है। लेकिन सवाल यह है की जब सबको मालूम था की यदि इस पुल का निर्माण जल्द नहीं किया गया तो बरसात में आम लोगो को समस्या होगी बावजूद इसके इस पुल के निर्माण में देरी क्यूँ बरती गई। अब इस पुल के बह जाने से स्थानीय लोगो के साथ ही पर्यटकों को भी खासी समस्या का सामना करना पड रहा है। वहीँ इस पुरे मामले में कोई भी सम्बंधित अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
