Advertisement Carousel

सरकार की स्काई योजना गाँव-गली, मौहल्ले पहुँच रही – अरुणा सिंह

लुंड्रा / छत्त्तीसगढ़ सरकार की स्काई योजना के तहत मोबाईल की योजना सफल होती नजर आ रही है।

इसी तारतम्भ में आज लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुन्नी में संचार क्रांति के तहत मोबाईल वितरण किया गया। वही भाजपा से प्रदेश महामंत्री अरुणा सिंह टेकाम ने लगभग 200 हितग्राहियों को मोबाईल सौपा गया।

इस दौरान हितग्राहियों की ख़ुशी देखते ही बन रही थी। इस योजना का लाभ ग्रामीण इलाको के बीपीएल परिवार वालो को दिया जा रहा है। जिन गरीब परिवार के लोगो का एक सपना हुआ करता था की एनरॉयड मोबाईल हम कब चला पाएँगे या नहीं लेकिन ?

भाजपा से प्रदेश महामंत्री अरुणा सिंह टेकाम ने कहा कि
डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने यह सपना पूरा किया और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाको के 40 लाख महिलाओं को मोबाईल दिया जा रहा है।

error: Content is protected !!