छत्तीसगढ़ अंबिकापुर/उदयपुर / छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में 7 हाथियों के दल ने 3 लोगों को कुचल डाला हैं। जिसमें पति पत्नी सहित 4 साल का बच्चा भी शामिल हैं।
मृतकों में गौतम दास पिता राजेश दास 30 साल, रीना दास पति गौतम 28 साल और बालक युवराज 4 साल जो उदयपुर से कुन्नी जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक गौतम दास अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपनी स्कूटी में सवार होकर कैशपार माइक्रो फाइनेन्स से 30 हजार रुपये निकाल कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान अलकापुरी से मोहनपुर चौक के पास स्कूटी सवार लोगों को हाथियों के दल कुचल दिया हैं। बता दे कि महिला एवं बच्चे को 100 मीटर दूर फुटबाल कि तरह खेलते हुए जंगल मे फेंक दिया था ।
यह पुरी घटना उदयपुर वनपरिक्षेत्र के मोहनपुर की बताई जा रही हैं।
घटना के बाद यह बात भी साफ तौर पर दिखाई पड़ रही हैं कि वनविभाग द्वारा लगातार ग्रामीणों को समझाइश देना असफल साबित हुआ है। लगातार हाथियों के दल ने क्षेत्र में उत्पाद मचाना जो शुरू किया थमने का नाम ही नही ले रहा। खेत खलिहान और ग्रामीणों के घरों के बाद अब जान पर आफत बन गई हैं। इलाके के ग्रामीण लगातार डर के साए में जीवन गुजर बसर कर रहे हैं।






