Advertisement Carousel

ठंड से कांपते शहर में SSP का मानवीय निर्णय — रात में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस बांटेगी कंबल


अंबिकापुर। कड़ाके की ठंड में आम लोगों की तकलीफ को देखते हुए सरगुजा के SSP राजेश अग्रवाल ने एक अनोखा और सराहनीय कदम उठाया है। शहर में ठंड से बचाव के लिए अब पुलिस भी रात में पेट्रोलिंग के दौरान अपनी गाड़ी में कंबल रखकर जरूरतमंदों की मदद करेगी।


सूत्रों के अनुसार, SSP ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे रात के समय पेट्रोलिंग पर निकलते हुए अपनी गाड़ी में 10-10 कंबल अनिवार्य रूप से रखें। किसी भी व्यक्ति को ठंड से परेशान, कपकपाते या बेहोशी की स्थिति में देखकर तुरंत उसे कंबल उपलब्ध कराया जाएगा।
SSP राजेश अग्रवाल ने इसे “पुलिस का मानवीय कर्तव्य” बताया है। हैरानी की बात यह है कि इस व्यवस्था के लिए कंबल खरीदी में लगने वाला पूरा खर्च SSP स्वयं वहन करेंगे, ताकि मदद में किसी तरह की देरी न हो।


यह फैसला उस घटना के बाद लिया गया है जब अंबिकापुर बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई थी, जिससे प्रशासन में चिंता का माहौल है। इसी के मद्देनजर SSP ने तत्काल प्रभाव से यह मानवीय पहल शुरू करने के आदेश दिए हैं।


शहर में ठंड बढ़ने के साथ यह कदम जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

error: Content is protected !!