सरगुजा / उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में ब्लाइंड ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया हैं। जिसमें मां,बेटे व ससुर की गला रेत कर हत्या कर दी गई हैं। बता दे कि यह परिवार एक साथ ही घर में रहता था। फिलहाल हत्या के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मामले में उदयपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे ने हत्या की पुष्टि की हैं।
गौरतलब हो कि ज़िले के लेंगा गाँव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या हो गई। घटना से इलाक़े में हड़कंप मच गया है। लेंगा में ससुर विधवा बहु और 11 वर्षीय बच्चे का शव क्षत विक्षत अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस टीम मौक़े पर मौजुद है।
घटना को लेकर जानकारी केवल इतनी है कि, वारदात बीति रात से सुबह के बीच होने की आशंका है, जिनके शव मिले हैं उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। तीनों के ही गले रेत दिए गए हैं। मृतकों में 11 वर्षीय बच्चा, 29 वर्षीय महिला, और क़रीब पचपन साल का बूजूर्ग है।







