Advertisement Carousel

पार्वतीपुर पहुॅचकर मुख्य सचिव श्री मंडल ने खाद्य मंत्री के पितृ शोक पर सांत्वना व्यक्त करते हुए अर्पित की श्रंद्धाजली

सूरजपुर / आज प्रदेश के मुख्य सचिव आर.पी.मंडल के साथ प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, संस्कृति विभाग के सचिव पी. अंबलगन सहित अन्य अधिकारीगण हेलिकाप्टर के माध्यम से सिलफिली स्थित छत्तीसगढ़ सषस्त्र बल की दसवीं बटालियन के हेलिपैड पर पहुॅचे।

वहाॅ से कलेक्टर दीपक सोनी के साथ प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति विभाग मंत्री श्री अमरजीत भगत पिता के निधन पर उनके पैतृक गांव पार्वतीपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की तथा परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। ज्ञात हो कि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पिता स्वर्गीय श्री दखलु राम भगत जी का निधन रायपुर के एक निजी अस्पताल में 9 मार्च को हो गया था।

इनके अलावा ग्राम पार्वतीपुर में प्रदेष के पूर्व गृहमंत्री श्री रामसेवक पैकरा सहित प्रदेष के विभिन्न क्षेत्रों से वरिष्ठ राजनितिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों के साथ अन्य लोगों ने भी खाद्य मंत्री श्री भगत एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर शोक की इस घड़ी में सांत्वना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईष्वर से प्रार्थना कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इस दौरान एसपी राजेष कुकरेजा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अष्वनी देवांगन, ,एसडीएम सूरजपुर पुष्पेन्द्र शर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!