अम्बिकापुर / रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए सरगुजा जिला प्रशासन ने हैल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा है कि अगर आपके भी बच्चे या पहचान वाले यूक्रेन में फंसे हैं तो इस नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं.. जिस तरीके से यूक्रेन में शुरू हुए युद्ध के बाद सरगुजा जिला प्रशासन भी हाई अलर्ट मोड पर है..इधर सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज यूक्रेन में फंसे छात्रों के अभिभावक और स्थानीय लोगों के लिए फोन नंबर जारी करते हुए कहा है कि सरगुजा जिले में निवारत सभी लोगो से अपील है कि अगर यूक्रेन में सरगुजा जिले के कोई भी निवासी या छात्र-छात्राएं फंसे हैं..तो उनके परिजन डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो को उनके फोन नंबर 9425252891 पर संपर्क कर सकते हैं..वही जिला प्रशासन उन छात्र-छात्राओं और परिजनों के मदद के लिए पूर्ण रूप से तैयार है और हर संभव मदद करने का प्रयास करने की बात कही है।
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव, सरगुजा जिला प्रशासन ने हैल्पलाइन नंबर किया जारी
