** वन मंत्री के करीबी द्वारा किया जा रहा है लेंपसों से धान उठाव का घोटाला
बीजापुर से घनश्याम यादव की रिपोर्ट / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देशानुसर ज़िला बीजापुर के मद्देड, बारेगुडा एवं आवापल्ली लेंपस में धान उठाव के दौरान बड़े पैमाने पर हुए घोटाले को गम्भीरता से लेते हुए ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम मंडावी के संयोजकत्व में 11 सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया गया है।
जिसमें विक्रम मंडावी (ज़िला अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर), अजय सिंह (पूर्व अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर), श्रीमती नीना रावतिया उद्दे (सदस्य A. I. C. C. एवं ज़िला पंचायत सदस्य), शंकर कड़ियाम (उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत बीजापुर), लालू राठौर (इंका नेता), चापा सुरेन्द्र (सदस्य ज़िला पंचायत बीजापुर), मिच्चा मुतैया (सदस्य प्रदेश प्रतिनिधि), कामेश्वर गौतम (अध्यक्ष नगर पंचायत भोपाल पटनम), कमलेश कारम (सदस्य ज़िला पंचायत व ज़िला महामंत्री), सुकदेव नाग (ज़िला महामंत्री), कमलेश कारम (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत उसूर) रमेश पामभोई (अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भोपाल पटनम) आदि को शामिल कर मद्देड, बारेगुडा एवं आवापल्ली लेंपसो में हुए ” धान उठाव में हुए घोटाले” की जाँच कर प्रदेश कार्यालय को प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
उक्त 11 सदस्यीय जाँच समिति ने मद्देड, बारेगुडा एवं आवापल्ली के लेंपसो में जाकर जानकारी ली। ततपश्चात पुलिस विभाग से मिलकर अब तक की गई क़ानूनी कार्यवाही की जानकारी ली। इस पूरे प्रकरण में ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के 11 सदस्यीय जाँच दल ने भाजपा व प्रशासन के साथ साथ बीजापुर के विधायक व मंत्री महेश गागड़ा पर आरोप लगाते हुए कहा की “इनके संरक्षण में इन लेंपसो से मंत्री के एक करीबी द्वारा हज़ारों क्विंटल धान की हेराफेरी की गयी है। जिसका सीधा नुक़सान ज़िले के भोले भाले ग़रीब किसानो का हुआ है और ये एक दिन में नही हुआ बल्कि ये घोटाला पिछले कई वर्षों से हो रहा है जबकि स्वयं प्रदेश के मुख्य मंत्री जी के साथ बीजापुर के विधायक व मंत्री ने मद्देड में कई बार ग्राम सुराज अभियान और विकाश यात्रा के नाम पर सभाएँ कर विकाश की बड़ी बड़ी बातें की थी और मंत्री जी के नाक के नीचे धान के उठाव का घोटाला हो रहा है।
भाजपा के लोग भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर लोगों से झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे है। अब जब ये मामला सामने आया तो भाजपा और मंत्री महेश गागड़ा ने चुप्पी साध रखी है। इससे ये स्पष्ट है कि इस पूरे प्रकरण में ज़िले के ग़रीब किसानो की आड़ में एक बड़े पैमाने पर धान घोटाले को अंजाम दिया गया है।
ज़िला कांग्रेस कमेटी के द्वारा माँग करते हुए कहा है कि मंत्री के सबसे करीबी व्यक्ति को बचाने में न रहे बल्कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच कर दोषियों पर तत्काल कार्यवाही किया जाय। कार्यवाही नही होने की स्तिथि में आने वाले दिनों कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर किसान हित में उग्र आंदोलन करेगी।
