रायपुर / छत्तीसगढ़ में चुनावी विगुल बज चुका है। जिस्से राजनीति गलियारों में घमासान मचना शुरू भी हो गया है। अब बात आती है तो टिकट वितरण की जो जल्द ही पूर्ण की जानी शेष हैं। जिस पर उम्मीदवारों की निगाहें टिकटिका रही है।
आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में अब से कुछ माह बाद ही नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना प्रस्तावित है। ऐसे में चुनाव से करीब छ: महीने पहले ही जोगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशित घोषित कर इस मामले में राष्ट्रीय दलों को पीछे छोड़ दिया है। चूँकि चुनाव में जीत-हार प्रत्याशी चयन पर काफी हद तक निर्भर करती है और इस बात से इत्तेफाक रखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 अगस्त तक 90 फीसदी टिकट तय करने की घोषणा भी की थी।
सूत्र बताते है कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर अमल करने पार्टी जोरो पर काम कर रही है और कांग्रेस ने अब तक आधे से अधिक प्रत्याशी तय भी कर लिए हैं। शेष भी समय रहते तय करने की बात हो रही है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस संगठन में हुए सर्वे के बाद इन नामों पर अपनी सहमती जता दी है।
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही तैयारियों में जुटी हैं। इस बार चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर उतरी कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को भी भाजपा से आगे रखा है। जल्द ही प्रदेश की चुनाव समिति की मुहर लगने के बाद इस सूची को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा।
