00 चैन लिंक्ड फेसिंग एवं पैरापेटवाल निर्माण कार्य का भूमि पूजन
00 ग्राम सलका के रिक्त भूमि पर 10 हजार पौधे रोपित
कोरिया / हरिहर छत्तीसगढ़ योजना के तहत जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव में आज विभिन्न समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक साथ जिला मुख्यालय के समीप ग्राम सलका में रिक्त 37 हेक्टेयर भूमि पर दस हजार पौधे रोपित किये। प्रदेश के श्रम खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने जिला मुख्यालय के समीप ग्राम सलका में आम का पौधा लगाकर जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने यहाॅ पौधों की सरंक्षण एवं सुरक्षा के लिए 95 लाख 95 हजार रूपये की राशि से निर्मित होने वाले चैन लिंक्ड फेसिंग एवं पैरापेटवाल गार्ड रूम का भूमिपूजन किया। श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने जिला स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर उपस्थित सभी लोगो को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने वन महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि यह बडी खुशी की बात है कि ग्राम सलका में पाॅलीटेक्निक, आई.टी.आई, लाईवलीहुड काॅलेज जैसे अनके शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। जो शिक्षा हब के रूप में जाना जायेगा। उन्होनें कहा कि इन संस्थाओं के समीप रिक्त 37 हेक्टेयर क्षेत्र में आम के पौधे सहित विभिन्न प्रजातियों का पौधा रोपण किया गया। जो लोगो को शुद्ध वायु प्रदान करेगा और इससे पर्यावरण साफ-सुथरा रहेगा। श्री राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के मार्गदर्शन में राज्य का चौतरफा विकास हो रहा है। लोगो में खुशी का माहौल है। पौधा रोपण उपलब्धियों का त्यौहार है। उन्होनें कहा कि पौधे लगाना और उसकी सरंक्षण एवं संवर्धन करना आज की आवश्यकता तथा परम कर्तव्य है। उन्होनें कहा कि कोरिया जिले में लगातार पौधे लगते रहना चाहिए। जिससे जिला और अधिक हरा-भरा रहेगा। उन्होनें प्रत्येक लोगो को कम से कम एक पौधे लगाने की समझ्ााईश दी और इसे अभियान के रूप में लेने की बात कही। तत्पश्चात श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने राष्ट्रीय सेवा योजना, एम.एस.पब्लिक स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनसुख सहित अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ फोटो खिचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की बात कही।

जिला वन महोत्सव को कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने भी संबोधित किया। उन्होनें कहा कि लोगो को अधिक से अधिक पेड-पौधे लगाना चाहिए। पेड-पौधे से ही पर्यावरण सुरक्षित रहता है। उन्होनें कहा कि हमारे पूर्वज जो पेड लगाये थे। उसका लाभ हम प्राप्त कर रहे है। उन्होनें पौधा रोपण जैसे पुनित कार्य में आम लोगो और ग्रामीणों को भी आगे आने का आव्हान किया। उन्होनें कहा कि ग्राम सलका के रिक्त 37 हेक्टेयर क्षेत्र में आम सहित विभिन्न प्रजाति के दस हजार पौधे लगने से ग्राम सलका एक मनोरम पार्क के रूप में विकसित होगा। इसके पूर्व कलेक्टर ने आम का पौधा रोपित कर लोगो को स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

कलेक्टर ने की मीडियाकर्मियों फोटोग्राफी –
हरिहर छत्तीसगढ़ योजना के तहत जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए आज यहाॅ जिला मुख्यालय के समीप ग्राम सलका में जिला स्तरीय वन महोत्सव में विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों ने पौधा रोपण किया और जिले के कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने फोटोग्राफी की। कलेक्टर श्री दुग्गा ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि फोटोग्राफी करना भी उनका एक शौक है। विभिन्न अवसरों पर उनके द्वारा फोटोग्राफी की जाती है। उन्होनें कहा कि पौधा रोपण एक पुनित कार्य है। विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन के लिए एक अच्छा संदेश दिये है। उन्होनें प्रत्येक लोगो को भी कम से कम एक पौधे लगाने की समझाईस दी।
इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक विवके शुक्ला, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल शर्मा, अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी, नगर पालिका बैकुण्ठपुर के पूर्व अध्यक्ष शैलेष शिवहरे, ग्राम सलका के सरपंच, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी पौधा रोपण कर जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।
