DMF की राशि का खेती के लिए करेंगे बेहतर उपयोग : CM भूपेश बघेल
खबर हर कीमत पर
श्री बघेल ने कहा कि प्रगतिशील किसान इस संबंध में बहुत अच्छा माध्यम बनते हैं। जब वे उद्यम करते हैं, नये प्रयोग करते हैं तो किसान उनसे उत्साहित होते हैं। हम खेती में आय बढ़ाने प्रतिबद्ध है। इसके लिए हम किसानों की हर संभव मदद करेंगे। छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी के संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से किसान भाई तरक्की करेंगे। नालों के रिचार्ज किए जाने से भूमिगत जल को बचाने में बड़ी मदद मिलेगी। पानी की पर्याप्तता से किसानी के विकास के लिए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एग्रो मेला आयोजन के लिए संघ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में किसानों को नई जानकारी मिली होगी और आपसी अनुभवों के आदान प्रदान से उनका अनुभव भी समृद्ध हुआ होगा। उन्होंने कहा कि खेती जैसे विषय में निरंतर अनुभवों का लाभ लेते हुए किसान बेहतर से बेहतर आर्थिक आय हासिल कर सकते हैं। हम ऐसे प्रयत्न कर रहे हैं जिससे प्रगतिशील किसानों को लाभ मिलेगा और उनके उत्पाद को बेहतर मूल्य मिले।