पत्नी की बड़ी इच्छा थी स्मार्ट मोबाईल हो, अब पूरा हुआ सपना : इस्लाम अंसारी

** संचार क्रांति योजना के तहत रामानुजगंज में नि:शुल्क स्मार्ट फोन वितरण प्रारंभ

वसीम बारी, रामानुजगंज / संचार क्रांति योजना के तहत मोबाईल फोन प्राप्त होने पर खुशी की इजहार करते हुए रामानुजगंज के वार्ड नंबर 2 के निवासी इस्लाम अंसारी उर्फ बुचुन टेलर्स ने कहा कि मोबाईल फोन मिल जाने से ग्राहकों के सतत सम्पर्क में रहूंगा। जिससे व्यवसाय में तरक्की होगी। फोन मिल जाने से ग्राहकों एवं अपने घर में पत्नी, बहु, पोता एवं पोती से भी सम्पर्क में रहेंगे। उन्होंने राज्य सरकार की संचार क्रांति योजना की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्नी लैला खातुन की बड़ी इच्छा थी स्मार्ट मोबाईल फोन हो, अब पूरा हुआ सपना। राज्य सरकार द्वारा मोबाईल प्रदान करने से उनकी इच्छा पूरी हो गयी है।

संयुक्त जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के कलेक्टर हीरालाल नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की संचार क्रांति योजना का सबसे बड़ा फायदा गरीब ग्रामीण जनता को मिलेगा। यहां के किसानों और मजदूरों को भी इसका लाभ मिलेगा। कलेक्टर श्री नायक ने आज नगर रामानुजगंज में प्रदेश सरकार की संचार क्रांति योजना के तहत नि:शुल्क स्मार्ट फोन वितरण के लिए मोबाईल तिहार रामानुजगंज का शुभारंभ करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि फोर जी का वह स्मार्ट फोन जो मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पास है, वह अब गाँव के मजदूरों के हाथों में भी रहेगा। राज्य एक नये युग में प्रवेश कर रहा है। प्रदेश के 50 लाख लोगों के हाथों में स्मार्ट मोबाईल फोन पहुचेगा तो यह अपने आप में एक बड़ा चमत्कार होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि जीवन जीवन में सफलता के लिए जोश और जज्बा होना जरूरी है हम सब के लिए अत्यंत खुशीकी बात है कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द के हाथों जगदलपुर (बस्तर) में संचार क्रांति योजना के शुभारंभ के महज कुछ दिनों के भीतर जिला बलरामपुर रामानुजगंज में इसके वितरण की आज शुरुआत हो गयी। रमन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह की इस पहल के लिए सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद शैलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि स्काई योजना के तहत वितरण किये जा रहें नि:शुल्क स्मार्ट फोन जीवन में परिवर्तन लाने वाला यंत्र है। मोबाईल तिहार रामानुजगंज का शुभारंभ के अवसर पर मंच संचालन के दौरान शैलेश कुमार गुप्ता ने हितग्राहियों बताया कि ये मोबाईल सिर्फ़ बात करने के लिए ही उपयोग में नहीं लाया जाएगा, बल्कि ये ऐसा टूल्स है जिसके माध्यम से कयी प्रकार के काम हो सकेंगे। इंसान के जीवन में बदलाव लाने वाला यंत्र है।

इस मौके पर जिला कलेक्टर हीरालाल नायक, जिला पंचायत सीईओ शिव अनंत तायल, इ जिला प्रबंधक देवेश्वर सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरूण केशरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष केशरी, मृत्युन्जय शर्मा, भूपेन्द्र बहादुर सिंह सीएमओ नपं रामानुजगंज, श्रीमती उषा गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पंचायत रामानुजगंज, राजस्व निरीक्षक कमल चौहान, अजय तुती, एल्डरमेन श्रीमती शर्मिला गुप्ता सहित नगर पंचायत रामानुजगंज के समस्त पार्षदगण एवं हितग्राही मौजूद थे।

आज कुल 219 हितग्राहियों को मोबाईल वितरण किया गया है। दिनांक 09 अगस्त तक नगर रामानुजगंज में कुल 898 स्मार्ट मोबाईल फोन हितग्राहियों को वितरण किया जाना है।

error: Content is protected !!